Home / छत्तीसगढ़ / कांग्रेस सरकार में हुई राजनीतिक नियुक्तियां रद्द करने के आदेश

कांग्रेस सरकार में हुई राजनीतिक नियुक्तियां रद्द करने के आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पिछली सरकार में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जीएडी ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद निगम-मंडल में नियुक्त हुए लोगों को अपना पद छोड़ना होगा। हालांकि इनमें से कुछ लोगों ने सत्ता बदलने के साथ ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कई निगम-मंडलों में अभी भी मनोनीत सदस्य बने हुए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद सभी को अपना इस्तीफा देना होगा।

जीएडी की तरफ से सभी एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव के साथ विशेष सचिव को निर्देश जारी कर कहा गया है कि विगत सालों में जो भी राजनीतिक नियुक्तियां निगम, मंडल, आयोग और सभा समिति में की गयी है, उनकी राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। हालांकि वैसे पद जिन्हें विधि प्रक्रियाओं के बाद ही हटाया जा सकता है, वो अपने पद पर बने रहेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *