Home / देश दुनिया / कुरान की बेअदबी पर भीड़ ने थाने में लगा दी आग, आरोपी को जिंदा जलाया

कुरान की बेअदबी पर भीड़ ने थाने में लगा दी आग, आरोपी को जिंदा जलाया

Pakistan के शहर खैबर पख्तूनख्वा से मॉब लिंचिंग की हैरान करने वाली एक ख़बर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सियालकोट के रहने वाले शख्स मोहम्मद इस्माइल पर आरोप था कि उसने मदयान तहसील में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने कथित तौर जला दिए . इसके बाद स्थानीय लोगों की कंप्लेंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिफ्तार किया था. इसके बाद गुस्साए लोगों ने मस्जिद से ऐलान करवा भीड़ को इकट्ठा किया.न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक थोड़ी ही देर में भीड़ ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया और पुलिस स्टेशन पर हमला करते हुए शख्स की पुलिस हिरासत से खींचकर लिंचिंग कर दी.

भीड़ ने शख्स को लाठी डंडों से उसकी मौत होने तक पीटा. उसके मरने के बाद भी भीड़ नहीं रुकी और उन्होंने शख्स की लाश को आग को हवाले कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पाकिस्तान में ही कई लोगों ने इसकी निंदा की है. खैबर पख्तूख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन ने इस घटना पर दुख जताया है और पुलिस को क्षेत्र की स्थिति नियंत्रण करने के लिए इमरजेंसी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *