Home / छत्तीसगढ़ / Hate Speech : फिर बिगड़े महंत के बोल, मोदी-शाह को बताया 10वीं पास…

Hate Speech : फिर बिगड़े महंत के बोल, मोदी-शाह को बताया 10वीं पास…

Hate Speech : करीब महीनेभर पहले ही कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने हाथ जोड़कर कहा था कि अब वे प्रधानमंत्री मोदी और उनके भक्‍तों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। अब फिर उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो सकता है।

शुक्रवार को गौरेला-पेंड्रा- मरवाही पहुंचे डॉ. महंत फिर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। कोरबा संसदीय सीट से प्रत्‍याशी ज्‍योत्‍सना महंत के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे डॉ. महंत ने मोदी और शाह को 10वीं पास कह दिया। डॉ. महंत ने कहा कि मोदी और शाह 10वीं पास हैं वो हमें संविधान क्‍या सिखाएंगे। डॉ. महंत ने यह बयान संविधान बदलन वाली बात पर कही। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे लिए चट्टे बट्टे शब्‍द का प्रयोग करते हैं वह अच्‍छा नहीं लगता है। प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार वाले नारे पर डॉ. महंत ने कहा कि मोदी का दिमाग खराब हो गया है। 400 क्‍या इस बार वे 200 पार नहीं करने वाले हैं। (Hate Speech)

इससे पहले डॉ. महंत ने पहले कथिततौर पर लाठी मारने की बात कही थी फिर उन्‍होंने प्रधानमंत्री को डिफाल्‍टर कह दिया। लाठी मारने वाला बयान उन्‍होंने कुछ दिनों पहले राजनांदगांव में नामांकन रैली में कही थी। वहीं, मंगलवार को फिर उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी तो 10 साल से फेल हो रही है। न 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला न 15 लाख रुपये मिले। हम तो बार-बार अपने विधानसभा में बोले हैं लोगों के सामने बोले हैं। डॉ. महंत ने आगे कहा कि जिसकी गारंटी फेल हो चुकी है छत्‍तीगसढ़ के लोग समझते हैं वो डिफाल्‍टर आदमी है। डिफाल्‍टर आदमी के बारे में हम बात नहीं करते हैं। उसकी गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *