Home / छत्तीसगढ़ / CG Politics : कांग्रेसियों को अब समझ जाना चाहिए कि उनका युवराज परिवार की विरासत संभालने लायक नहीं बचा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

CG Politics : कांग्रेसियों को अब समझ जाना चाहिए कि उनका युवराज परिवार की विरासत संभालने लायक नहीं बचा : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

CG Politics : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, खरगे का बयान हताशा को बताता है। राहुल गांधी लगातार भाग रहे हैं। अमेठी से वायनाड गए, और अब वायनाड से डरकर रायबरेली आ गए हैं।

यह भी पढ़े :- अब महालक्ष्मी न्याय योजना के नाम पर कांग्रेस देश की मातृशक्ति को धोखा देकर सत्ता प्राप्ति का सपना संजो रही : भाजपा

साव ने कहा कि, डरने और भगाने का काम तो राहुल गांधी कर रहे हैं। पीएम मोदी जी लगातार बनारस से लड़ रहे हैं, और बाबा काशीनाथ से उनका लगाव है, यह जगजाहिर है।

साव ने कहा कि, अमेठी में स्मृति ईरानी जी ने राहुल गांधी को बुरी तरह से पटखनी दी है। इसके बाद राहुल गांधी भागकर वायनाड गए। अब उन्हें समझ में आ गया है कि, वायनाड की जनता भी उन्हें रिजेक्ट करने वाली है। CG Politics 

अब फिर से लौटकर रायबरेली आए हैं, रायबरेली की जनता ने तय कर लिया है। बरसों उनकी उपेक्षा हुई है, और वहां की जनता के दम पर राजनीति करते रहे हैं। और उसी जनता का ध्यान नहीं रखा। अब जनता राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए तैयार बैठी है। CG Politics 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *