Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

DA Hike in Chhattisgarh

DA Hike in Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया l प्रतिनिधि मंडल ने मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, मोर्चा के पदाधिकारी सर्व अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय सिंह, ओ पी शर्मा, तीरथलाल सेन, बालकृष्ण साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक कुमार नावरे, भोला राम किर, सूरज प्रसाद देवांगन, संजय तिवारी, आशीष सिंह ठाकुर उपस्थित थे l

सीएम विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा
छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली थी, जिसके बाद दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय राज्य के सीएम बने। सीएम साय ने 16 मार्च 2024 को 5 फीसदी डीए में वृद्धि की घोषणा की मगर आदेश में लिखा गया कि यह 1 मार्च 2024 से देय होगा। कर्मचारियों का कहना है कि कायदे से उसे जुलाई से देय करना था। (DA Hike in Chhattisgarh)

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नई सरकार में कर्मचारियों के एरियर्स पर कैंची चल गई। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा है कि अब एरियर्स के लिए हम लड़ रहे थे। फेडरेशन के लिए यह सबसे अहम लड़ाई है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है, यह सरकार भी मानती है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है।

छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी संघ ने गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष के नाम लेटर दिया था। जिसमें संघ ने डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंप कर लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स भुगतान की मांग की थी। संघ ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अनुरोध पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता मार्च 2024 से स्वीकृत किया गया है। जबकि इसके जुलाई 2023 से स्वीकृत किया जाना चाहिए था। डीए का एरियर्स नहीं मिलने से छत्तीसगढ़ के 4 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा नुकसान हो रहा है। (DA Hike in Chhattisgarh)

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *