Chhattisgarh : आरक्षक ने खुद को मारी गोली, सर्विस राइफल से की फायरिंग..

Chhattisgarh : रायगढ़ में रविवार को एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक को तुरंत गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। पूरा मामला पुलिस लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर रिया पारा का रहने वाला सन्नी मालाकार पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

जिसने रविवार की दोपहर खुद पर इंसास राइफल से गोली चला ली। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारण सामने आ रहा है। उसके घर को सील कर दिया गया है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जवान के पिता भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ हैं। Chhattisgarh

बताया जा रहा है कि जिस जवान ने अपने ऊपर गोली चलाई है, वह गोली सीने के ऊपर लगी है। घटना के बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटना का खुलासा होगा। Chhattisgarh

Leave a Comment