Home / अरपा टाइम्स / अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा

रायपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य से अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई हैl यह नियुक्तियां राष्ट्रीय प्रभारी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ डॉ. नारायण साहू की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर की स्वीकृति के बाद की गई हैं। उपरोक्त सभी नियुक्तियां समाज के प्रति उनके योगदान, समर्पण और योग्यता को देखते हुए की गई हैl

जारी सूची के अनुसार, इस नवीन संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख पदों में छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नाम सम्मिलित किए गए हैं: इसमें रायपुर जिले से सेवानिवृत्त वरिष्ठ खेल अधिकारी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ श्री विष्णु राम साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही रायपुर जिले के सक्रिय युवा शिक्षक एवं समाजसेवी श्री देवेन्द्र कुमार साहू को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री देवेंद्र कुमार साहू जी जिला साहू संघ रायपुर में मीडिया प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में संगठन सचिव के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैंl

भुवनेश्वर (उड़ीसा) से श्री कृपाराम साहू संगठन सचिव, श्री अनंताचरण साहू उपाध्यक्ष बनाए गएl श्री बेनू राम साहू दुर्ग, डॉ श्वेता साहू बिलासपुर, डॉ. लक्ष्मण साहू बागबाहरा, श्री डोलामणी साहू पिथौरा, श्री हीरालाल साहू बेमेतरा, श्री पवन साहू साजा, श्री चंद्रमणि साहू मैनपाट, श्री भगत राम साहू दंतेवाड़ा, श्री आनंद साहू झारसुगुड़ा(उड़ीसा), श्री सुरेश साहू, श्री भीम साहू, श्रीमती शशि किरण साहू रायपुर
को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी है। आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में समाज और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्थानीय स्वजातीय बंधुओं और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ नारायण लाल साहू ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया है कि आगामी दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं आमसभा तीन और चार अक्टूबर बीड महाराष्ट्र में आयोजित की गई है, जिसमें नवनियुक्त सभी पदाधिकारीयो एवं आजीवन सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने के लिए आहवान कियाl

Tagged: