छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री ने किया बांकी बांध का निरीक्षण, जल आपूर्ति के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर । उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव (Deputy Chief Minister T S Singhdeo) ने रविवार को जिले के विकासखण्ड अम्बिकापुर में बांकी डेम का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों के पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने स्वयं पहुंचकर यहां जल स्तर की स्थिति का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव  (Deputy Chief Minister T S Singhdeo)ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में वर्षा की स्थिति चिंताजनक है, ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस हेतु बांध में पानी की सप्लाई के लिए आवश्यक मशीनें लगाकर ड्रेजिंग करके पानी को स्लुस गेट तक डायवर्ट करें, ताकि सप्लाई ना रुके और पर्याप्त मात्रा में लोगों तक पहुंचे। इसके साथ ही आगे भी यदि वर्षा नहीं होती है तो जल आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी करें।

यह भी पढ़े :- इंडिया रूरल कोलोक्वि: ग्रामीण गरीबी और असमानता की चुनौतियों पर हुआ संवाद

पीएचई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध की जल भराव क्षमता 18.42 मिलियन घन मीटर है, 621.80 मीटर तक पानी भरा जा सकता है। वर्तमान में यहां 0.51 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, यहां से निगम क्षेत्रों तक 0.283 क्युमेक्स पानी की सप्लाई रोजाना की जा रही है। सप्लाई हेतु यहां स्लुस गेट के माध्यम से पानी नहर में छोड़ा जा रहा है, यह पानी तकिया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है। यहां से निगम क्षेत्रों में जलापूर्ति हेतु टंकियों में पानी सप्लाई किया जाता है। Deputy Chief Minister T S Singhdeo

निरीक्षण के दौरान नगर निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button