छत्तीसगढ़

CM Jandarshan : दो घंटे सीधे सीएम सुनेंगे लोगों की समस्या, तुरंत होगा समाधान

इस गुरुवार को फिर होगा जनदर्शन कार्यक्रम

CM Jandarshan : आम जनता की समस्या से रुबरू होने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। सितंबर महीने में यह कार्यक्रम कई बार कैंसिल हो चुका है। सीएम विष्णुदेव साय के दौरे के कारण कार्क्रम को स्थगित करना पड़ता है लेकिन इस गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सभी जिला कलेक्टरों को दे दी गई हैं। हर गुरुवार को होने वाले इस जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर सीएम के सामने आते हैं। लोगों की समस्या के समाधान के लिए सीएम साय अधिकारियों को निर्देश देते हैं।

दो घंटे के लिए होगा आयोजन
इस बार भी जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। (CM Jandarshan )

8 अगस्त को लोगों से मिले थे सीएम साय
बता दें कि इससे पहले सीएम साय 8 अगस्त को लोगों से रूबरू हुए थे। इस दिन आयोजित हुए जनदर्शन कार्यक्रम में दो बहनें रिशी अग्रवाल और सिद्धका गोस्वामी बिलासपुर और बेमेतरा से मुख्यमंत्री के लिए राखी लेकर आई थी।

वहीं छत्तीसगढ़ की बालिका रीबा बेन्नी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन (CM Jandarshan )में सहायता की मांग की थी, जिसे सीएम ने स्वीकार करते हुए तत्काल चार लाख रुपये सहायता राशि स्वीकृत किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button