छत्तीसगढ़

बच्चे स्कूलों में पढ़ेंगे चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी, तैयार हो रहा नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की ऐतिहासिक सफलता की कहानी अब प्रत्येक बच्चें के जुबान पर होगी। क्योंकि केंद्र सरकार चंद्रयान-3 के सफलता को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐलान किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, स्कूली बच्चों को कॉमिक्स के जरिए चंद्रयान-3 की गौरव गाथा पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ व ‘स्वच्छ मिशन’ जैसे विषयों को भी कामिक्स बुक्स के रूप में पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़े :- 31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी रायपुर, जारी हुआ मिनट-टू-मिनट शेड्यूल कार्यक्रम

आपको बता दे, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन चूका है। 23 अगस्त 2023 को भारत और भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता को वैसे तो करोड़ों लोगों ने लाइव देखा था, लेकिन यह ऐतिहासिक सफलता नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहे, इसके लिए केंद्र सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफलता को प्रमुखता से शामिल करने की तैयारी कर रही है।

शिक्षा अधिकरियों ने बताया कि, नए शैक्षणिक सत्र यानी 2024 से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार होने वाली पाठ्य पुस्तकों में चंद्रयान-3 बच्चों को कामिक्स बुक्स के रूप में पढ़ने को मेलगा। Chandrayaan-3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button