अरपा टाइम्स

मुख्यमंत्री बघेल ने चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

Ram Van Gaman Tourism Circuit : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चम्पारण के चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण किया।

यह भी पढ़े :- 31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी रायपुर, जारी हुआ मिनट-टू-मिनट शेड्यूल कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया। Ram Van Gaman Tourism Circuit


इस दौरान संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेडॉ. महंत रामसुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। Ram Van Gaman Tourism Circuit

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button