Home / छत्तीसगढ़ / गांजा तस्करी का फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

गांजा तस्करी का फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। करीब 13 लाख 40 हजार रुपये कीमत के 26 किलो 800 ग्राम गांजे की जब्ती के मामले में फरार चल रहे ओडिशा निवासी आरोपी नारायण राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने ग्राम बसंतपुर में महानदी किनारे घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा था और उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। विवेचना के दौरान गांजा उपलब्ध कराने में नारायण राणा की संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी को ओडिशा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

Tagged: