Home / छत्तीसगढ़ / Republic Day 2025 : CM साय सरगुजा में तो राज्यपाल डेका ने रायपुर में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Republic Day 2025 : CM साय सरगुजा में तो राज्यपाल डेका ने रायपुर में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Republic Day 2025

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद साय ने परेड की सलामी ली। वहीं राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में ध्वजारोहण किया।

लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा

राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। साय सरकार ने किसानों के चेहरे पर खुशियां लाने का काम किया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी कर रही है। 70 लाख महिलाओं को प्रति महीना 1-1 हजार रुपए मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। Republic Day 2025

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने का संकल्प है। जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा। हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर प्रहार कर रहे हैं। एक साल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया। बस्तर का विकास होगा। Republic Day 2025

बता दें कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर इस बार बस्तर में सबसे ज्यादा रौनक है। बस्तर के सभी नक्सल प्रभावित जिलों में गणतंत्र दिवस का खास आयोजन किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *