छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : दुःख और संघर्ष के बाद किरण बर्वे को मिली महतारी वंदन योजना की छाया, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

Mahtari Vandan Yojana : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से कोरिया जिले की किरण बर्वे को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। बर्वे ने बताया कि उनके जीवन में दुःख और संघर्ष के बाद महतारी वंदन योजना ने नया उत्साह और राहत दी है। वे दो बच्चों की मां है, पति का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें बच्चों के लालन-पालन और उनकी शिक्षा में भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना से उन्हें हर माह एक स्थिर आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वह अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं।

अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है: बघेल

श्रीमती किरण बर्वे ने बताया, ’’इस योजना से मिल रही राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई में करती हूं। इस योजना ने उसे अपनी कठिनाइयों से उबरने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का मौका दिया है। Mahtari Vandan Yojana

किरण ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ’’महतारी वंदन योजना मुझ जैसी महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। जिला प्रशासन ने इस योजना के जरिए मुझे बेहद सहायता प्रदान की है।

’’महतारी वंदन योजना’’ न केवल आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का भी कार्य कर रही है। श्रीमती किरण जैसी महिलाएं अब अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए एक संजीवनी साबित हो रही है, जिससे उनके जीवन में आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। Mahtari Vandan Yojana

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button