छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बनाने का काम जोरों पर, समय पर तय कर लेंगे निर्धारित लक्ष्य : अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Saw) ने रायपुर आवास में पत्रकारों से कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। गांव और शहरों में प्राथमिक के साथ सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। वहीं पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के कार्य भी शुरू हो गए हैं। निश्चित तौर पर निर्धारित समय पर लक्ष्य तय कर लिया जाएगा।

पत्रकारों के सूरजपुर हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के घर सहित अन्य ठिकाने पर बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर साव ने कहा कि, सरकार ने पहले भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है, और ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। (Deputy Chief Minister Arun Saw)

साव ने कहा कि, जो अवैध निर्माण है, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है आगे भी की जाती रहेगी ये सतत प्रक्रिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी देश में भय पैदा करने का काम करती है। राज्य में कानून व्यवस्था को खराब करने का काम कांग्रेस कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी की सरकार है, यहां किसी भी कीमत पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। (Deputy Chief Minister Arun Saw)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button