देश दुनिया

ओडिशा : राज्य में भीषण गर्मी से अब तक जा चुकी हैं 141 जानें

ओडिशा में गर्मी अपने चरम पर है। फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। यहां हीटवेव चल रही है। आठ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, देश भर में हीटस्ट्रोक से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओडिशा में कथित तौर पर 99 नई मौतें दर्ज की गई हैं।ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि पिछले 72 घंटों के दौरान कलेक्टरों ने लू से कथित 99 मौत के मामलों की सूचना दी। हालांकि, कलेक्टरों ने 99 कथित मामलों में से 20 की पुष्टि की है। अधिकारी ने आगे बताया कि इस बार की गर्मी में अभी तक कुल 141 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 26 लोगों की मौत का कारण लू बताया जा रहा है। 
 
पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी।भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को भी लू चल सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी इन राज्यों के साथ ही झारखंड में भी प्रचंड गर्मी महसूस की गई। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि भी हो सकती है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में गर्मी की स्थिति और मानसून से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में पीएम को बताया गया इस साल देश के अधिकतर भागों में मानसून के सामान्य और सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button