CG NEWS : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, टिफिन बम के साथ महिला नक्सली को किया गिरफ्तार

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जवानों ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे केरलापाल गांव में एक्टिव एक ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर को उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से मिली सौगात
जानकारी के अनुसार, जिला सुरक्षा बल, डीआरजी सुकमा, डीआरजी बस्तर एवं 206 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गांव से महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली जिला दंतेवाड़ा थाना अरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव की निवासी है। (CG NEWS)
बता दें, गिरफ्तार की गई महिला नक्सली नक्सल संगठन के साथ मिलकर पिछले 5-6 सालों से लगातार सरकार के खिलाफ उनके नापाक इरादों को अंजाम दे रही थी। जिसके कारण राज्य सरकार ने महिला नक्सली पर 5 लाख रूपये का ईनाम रखा था। (CG NEWS)



