छत्तीसगढ़

दिल्ली में रहकर छत्तीसगढ़ में सट्टा खिलाने वाले 5 अरेस्ट, IPL मैच पर लगवा रहे थे दांव

IPL SATTA :  दिल्ली में किराए के प्लैट में रहकर छत्तीसगढ़ में सट्टा (IPL SATTA) खिलाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल से आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। जांच में अलग-अलग खातों में करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। अफसर बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :- जन समस्याओं के त्वरित निराकरण पर सीएम साय का पूरा फोकस, नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी

आरोपियों से 4 लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, 4 चेकबुक, 6 पासबुक, 22 एटीएम कार्ड, 1 कैल्कुलेटर और 1 वाईफाई राउटर सहित 4 लाख का समान जब्त किया गया है। इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2024 के आईपीएल मैच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने अब तक 10 प्रकरणों में कुल 67 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनसे अब तक 110 करोड़ का लेन-देन मिला है। IPL SATTA

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button